भागवान श्रीराम की झांकी ने दर्शकों का मन मोहा
रामलीला मैदान में पांच दिवसीय रामलीला मंचन की शुरूआत राम झांकी की आरती के साथ की गई।
सिद्धार्थनगर: रामलीला मैदान में पांच दिवसीय रामलीला मंचन की शुरूआत राम झांकी की आरती के साथ की गई। भगवान राम के विभिन्न रूपों की झांकी ने सभी को मोहित किया। भगवान राम के जीवन आदर्श को जीवन में उतारने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। शुरूआत सभासद राजकुमार अग्रहरि ने की।
सभासद ने कहा कि भगवान राम के जीवन से सभी सीख लेनी चाहिए और उनके आदर्शो पर चलने का प्रयास करना चाहिए। उनके आदर्श पर चलकर कोई भी व्यक्ति अपना स्वयं का कल्याण कर सकता है। राम सीता, लक्ष्मण की झांकी के साथ ही कलाकारों ने राम के वनागमन सहित अन्य झांकी प्रस्तुत कर सभी को जयकारा लगाने पर मजबूर कर दिया। राम की झांकी ने भी सभी को आकर्षित किया। संचालन प्रबंधक भान सिंह ने किया। लुद्दूर, सभासद संजय जायसवाल, राकेश मोदनवाल, संतराम अग्रहरि, राजकुमार गुप्ता, गोपाल रौनियार, पाटेश्वरी अग्रहरि, दीपक, धीरेंद्र त्रिपाठी, सोनित, गोबर्धन प्रसाद, संजय अग्रहरि, विकास रौनियार, बृजानंद यादव आदि उपस्थित रहे।