कोरोना से बचाव की जंग लड़ रही आधी आबादी
कोरोना से जंग जारी है इसको हराने की सबने ठानी है। जनता कर्फ्यू ने इसे साबित भी कर दिया। अब लाकडाउन में भी सभी सहयोग कर रहे हैं। इन्हीं में कुछ ऐसी महिला योद्धा हैं जिन्हें लोग नहीं जान पा रहे हैं। गांवों में पहुंच अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही
सिद्धार्थनगर : कोरोना से जंग जारी है, इसको हराने की सबने ठानी है। जनता कर्फ्यू ने इसे साबित भी कर दिया। अब लाकडाउन में भी सभी सहयोग कर रहे हैं। इन्हीं में कुछ ऐसी महिला योद्धा हैं, जिन्हें लोग नहीं जान पा रहे हैं। गांवों में पहुंच अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही हैं। इनमें पुलिस, राजस्व, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मी है। इनके जज्बे को सभी सलाम कर रहे हैं।
..
महिलाएं होंगी जागरूक, तभी मिलेगी जीत
कोरोना की लड़ाई में महिला पुलिस सहभागिता कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की आरक्षी महिलाओं को जागरूक कर रही है। इन्हें बताया जा रहा है कि जागरूकता ही इस रोग से बचाव का एकमात्र उपाय है। कानून व्यवस्था को कायम रखने में भी महिला पुलिस सहयोग प्रदान कर रही है।
संध्या रानी तिवारी
एसओ महिला थाना
..
गांव में लोग हो रहे हैं जागरूक
कोरोना को लेकर गांवों में भी लोग जागरूक होने लगे है। उन्हें मालूम है कि यह संक्रमण फैलाने वाला वायरस है। जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। अगर एक व्यक्ति को हो गया तो वह कई को बीमार कर सकता है। ग्रामीणों को यह बात समझाने में वक्त लगा। अब वह नियमों का पालन कर रहे हैं।
अंबुजा जायसवाल
ग्राम पंचायत अधिकारी
..
गांव के सभी की स्वास्थ्य की है जिम्मेदारी
गांव में सभी परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है। सभी सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ता है। अगर किसी को खांसी, सर्दी व जुकाम की शिकायत होती है तो तत्काल अलर्ट हो जाना है। चिकित्सीय टीम को लेकर बीमार व्यक्ति की जांच कराने की जिम्मेदारी है।
रेहाना
आशा कार्यकर्ता
..
बाहर से आने वाले यात्रियों पर रखनी है नजर
कोरोना को हराना है तो सभी ²ढ़ संकल्पित होना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना होगा। लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने भी जिम्मेदारी है। ग्राम स्तर पर टीम गठित की गई है, जिसकी जिम्मेदारी बाहर से आने वाले यात्रियों पर निगाह रखने की है।
आयुषी यादव
लेखपाल