अभिलेखों की जांच, कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
ग्राम पंचायत मेंहदानी में सोशल आडिट टीम द्वारा विकास कार्यों की हकीकत देखी गई। इस बीच अभिलेखों की गहनता पूर्वक जांच की गई। विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
सिद्धार्थनगर : ग्राम पंचायत मेंहदानी में सोशल आडिट टीम द्वारा विकास कार्यों की हकीकत देखी गई। इस बीच अभिलेखों की गहनता पूर्वक जांच की गई। विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
परिषदीय विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठक भी हुई। इस दौरान मनरेगा, आवास, स्कूल में मध्याह्न भोजन आदि कार्यों की आडिट की गई। अभिलेखों में दर्ज कार्यों की पुष्टि ग्रामीणों से की गई। उनसे समस्याएं भी पूछी गईं। मनरेगा मजदूरों से मजदूरी एवं भुगतान के बारे में जानकारी ली गई। मनरेगा में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल में खाई, पोखरा निर्माण कार्य, यहीं पर दूसरी परियोजना नाद, खडंजा, गेट आदि निर्माण कार्यों की आडिट करने के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। सचिव प्रेम नारायण ने बिदुवार निर्मित कार्यों की जानकारी दी गई। 2018-19 के प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी मोईली के घर जाकर बनकर तैयार हुए आवास को देखा गया। प्रधानाध्यापक से एमडीएम के बारे में विस्तृत रिपोर्ट ली गई।
सोशल आडिट टीम के कोआर्डिनेटर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मनरेगा, पीएम आवास व मिड डे मील योजना पर गंभीरता बरतें। यह तीनों योजनाएं बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। प्रधान अब्दुल मालिक, ग्राम विकास अधिकारी प्रेम नारायण, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, राकेश कुमार यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।