अराजकतत्वों ने खंडित की प्रतिमा
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुसहटा में गुरुवार को दोपहर अराजकतत्वों ने एक प्रतिमा को खंडित कर दी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। तत्काल कारीगर को बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई। वहां मौजूद लोगों को समझा-बुझा कर घर वापस भेजा।
सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुसहटा में गुरुवार को दोपहर अराजकतत्वों ने एक प्रतिमा को खंडित कर दी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। तत्काल कारीगर को बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई। वहां मौजूद लोगों को समझा-बुझा कर घर वापस भेजा।
कुसहटा गांव में नहर के पास निर्माणाधीन मंदिर में काली की प्रतिमा स्थापित है। दोपहर में गांव का एक युवक उधर से गुजर रहा था। उसने देखा कि मूर्ति का कान टूटा है। तत्काल गांव में सूचना दी। मामला आस्था से जुड़ा होने के कारण देखते-देखते हुजूम जुट गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक अगस्त 2019 में भी प्रतिमा को पानी में गिराकर खंडित करने की चेष्टा की गई थी। तब प्रशासन ने नई प्रतिमाओं का विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराया था। एसओ डुमरियागंज कृष्णदेव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है।