गांजे के साथ एक धराया, मुकदमा
सिद्धार्थनगर : रविवार की सुबह पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ धर दबोचा। वह गोल्हौरा थानान्तर्गत ग्र
सिद्धार्थनगर : रविवार की सुबह पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ धर दबोचा। वह गोल्हौरा थानान्तर्गत ग्राम भटमली का रहना वाला था।
उप निरीक्षक पवन कुमार मौर्या, एचसीपी बच्चा राम पाण्डेय, कांस्टेबल उपेन्द्र लाल प्रजापति सुबह में क्षेत्र भ्रमण पर थे। करीब दस बजे डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर सेंट थामस विद्यालय के पास स्थित नहर पुल के पास से ये लोग गुजर रहे थे, तभी एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू पाल उर्फ भटमली पुत्र स्व. रामधनी बताया। मामले में पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। डुमरियागंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ¨सह ने बताया कि एसआइ पवन कुमार की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।