कोर्ट की टिप्पणी के बाद सख्त हुआ प्रशासन
शनिवार को लॉकडाउन में बरती जा रही ढिलाई एवं कोरोना संकट के दौरान चल रही अन्य व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की थी। इसका असर रविवार को जगह-जगह दिखाई दिया। चौराहों पर मार्च किया गया तो दुकानों बंद कराने हेतु सख्ती दिखाई गई। बड़ी संख्या में फोर्स मुस्तैद रही।
सिद्धार्थनगर : शनिवार को लॉकडाउन में बरती जा रही ढिलाई एवं कोरोना संकट के दौरान चल रही अन्य व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की थी। इसका असर रविवार को जगह-जगह दिखाई दिया। चौराहों पर मार्च किया गया, तो दुकानों बंद कराने हेतु सख्ती दिखाई गई। बड़ी संख्या में फोर्स मुस्तैद रही।
जिले पर क्राइम मीटिग से लौटने के बाद पुलिस अमला पूरी तरह सतर्क रहा। ऐसा लगा कि कोर्ट की टिप्पणी के बाद इनके पेंच कसे गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुंवर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने चौराहे समेत प्रमुख मार्गों पर मार्च किया। लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु कड़ी हिदायत दी गई। प्रशासन का रवैया देख एक-दो जो दुकानें खुली थीं, वह भी बंद हो गई। वाहनों की चेकिग में मास्क पर विशेष ध्यान दिया गया। जो भी व्यक्ति बिना मास्क गाड़ी पर पाया गया, उनका चालान काटा गया।
सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती गई। आगे भी शनिवार व रविवार को इसी प्रकार की सख्ती बरती जाएगी।