योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : रेखा पटेल
जनपद मे अपने दो दिवसीय दौरे पर आईं अपना दल (एस) की महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं बीज प्रमाणीकरण बोर्ड की अध्यक्ष रेखा पटेल ने पहले दिन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
सिद्धार्थनगर : जनपद मे अपने दो दिवसीय दौरे पर आईं अपना दल (एस) की महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं बीज प्रमाणीकरण बोर्ड की अध्यक्ष रेखा पटेल ने पहले दिन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अपने संबोधन में कहा कि अभी प्रदेश मे हमारे नौ विधायक हैं। 2022 मे अपना दल के विधायकों की संख्या 100 के पार होगी। उस समय पार्टी की मुखिया बहन अनुप्रिया पटेल को सूबे का मुख्यमंत्री बनने से कोई ताकत रोक नही पाएगी। कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश के हर जनपद मे प्रतिदिन पार्टी के सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। सिद्धार्थनगर हमेशा से ही संगठन के लिहाज से मजबूत जनपद रहा है। आने वाले तीन महीने में हम लोग यहां हर बूथ पर 10 यूथ बना कर संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
डुमरियागंज विधानसभा के रेहरा नहर चौराहा, बढ़नी चौराहा, बहडीला में लोगों से रूबरू हुईं। पदाधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा चलाईं जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए ताकि उसका लाभ सभी को मिल सके। जिलाध्यक्ष आत्मा राम पटेल, अनूप यादव, लवकुश, अनिल चौधरी, कन्हैया लाल यादव, यार मोहम्मद, विनय जायसवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, नवल पटेल, मोनू चौधरी, अंजली चौधरी आदि मौजूद रहे।