रहस्यमय परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मुकदमा
वार्ड ब्वाय शब्बीर हसन मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे ड्यूटी पर आए। गेट खोलकर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि पीछे के रास्ते से तीन लोग अस्पताल का पंखा और कुर्सी ले जा रहे थे। उन्होंने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया। जिस पर उसके साथियों ने उसपर हमला कर दिया।
सिद्धार्थनगर: सदर थाना क्षेत्र के लमतिहवा गांव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी। उसने खुदकुशी की या फिर उसका गला कसकर मार डाला गया। पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के सात लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।
रात में ही विवाहिता के देवर दुर्गेश ने घटना की जानकारी उसके मायके वालों को फोन पर दी। जानकारी होने पर मृतका के पिता-भाई के अलावा रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। सदर थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी चेतराम ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा कि उसकी बेटी सुमन की शादी वर्ष 2017 में गांव निवासी विकास पुत्र किशोरीलाल से हुई थी। विकास दुबई में रहकर नौकरी करता है। शादी के बाद से ही विकास व स्वजन सुमन से दहेज में मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाते रहे। बाइक न देने पर पति विकास, ससुर किशोरीलाल, देवर दुर्गेश, सास व उसकी चार ननद आए दिन मारपीट करती थीं। सभी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसके गले पर चोट व रस्सी का निशान भी दिख रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चोरों ने वार्ड ब्वाय को पीटा, मुकदमा
नगर पंचायत स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय से कुर्सी आदि सामान चुरा कर ले जा रहे तीन चोरों ने वार्ड ब्वाय मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश कर रही है।
वार्ड ब्वाय शब्बीर हसन मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे ड्यूटी पर आए। गेट खोलकर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि पीछे के रास्ते से तीन लोग अस्पताल का पंखा और कुर्सी ले जा रहे थे। उन्होंने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया। जिस पर उसके साथियों ने उसपर हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। शरीर में भी कई जगह चोट लगी। उसके सिर से खून बहता देख सभी भाग लिए। कुछ देर बाद फार्मासिस्ट राघवेन्द्र दुबे अस्पताल पहुंचे तो उसे लेकर अस्पताल इलाज के लिए गए। शब्बीर ने बताया कि इसके पहले भी अस्पताल में हुई है। इंस्पेक्टर केडी सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का इलाज कराया जा रहा है।