कोरोना के नौ नए केस, तीन गांव हॉटस्पाट घोषित
जिले में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। रविवार को नौ नए केस कोरोना पॉजिटिव के मिले हैं। इनमें चार शोहरतगढ़ चार बांसी एवं एक इटवा तहसील क्षेत्र के हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 46 पहुंच गई है। इनमें 17 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
सिद्धार्थनगर : जिले में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। रविवार को नौ नए केस कोरोना पॉजिटिव के मिले हैं। इनमें चार शोहरतगढ़, चार बांसी एवं एक इटवा तहसील क्षेत्र के हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 46 पहुंच गई है। इनमें 17 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। शोहरतगढ़ क्षेत्र के नंदवलिया गांव महिला समेत तीन पॉजिटिव मिले हैं, जो पूरे गांव में भ्रमण किए थे। इसे लेकर प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। देर शाम डीएम दीपक मीणा ने बताया कि असिधवा और परसौना गांव को भी हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
बांसी कार्यालय के अनुसार बांसी ब्लाक के ग्राम असिधवा में एक ही परिवार के चार लोग कोराना पॉजिटिव हैं। परिवार के 60 वर्षीय एक सदस्य की कोरोना से मुंबई में ही 10 दिन पूर्व मौत हो जाने के बाद यह सभी अपने गांव आये थे। परिवार के 11 सदस्यों के साथ अपने निजी वाहन से 11 मई की रात मुंबई से घर आये थे। परिवार के 12 सदस्यों के साथ वह मुंबई में ही रहते हैं। परिवार के सदस्य मौत के बाद कर्म आदि करने के लिए बीते 11 मई को सभी अपने इनोवा व स्कार्पियो गाड़ी से रात में घर पहुंचे। चूंकि पिता की मौत कोरोना से हुई है, इस कारण सुबह परिवार के लोगों ने आने की सूचना प्रशासन को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मुंबई से आये सभी 11 सदस्यों को बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। लार का नमूना लेकर उन्हें नगर के उर्वशी होटल में क्वारंटाइन किया। आठ की रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई, पर चार की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। एसडीएम शिव मूर्ति सिंह का कहना है कि पीड़ित ने पिता की मौत कोरोना से होने की बात फोन से 12 मई को दी थी।