Move to Jagran APP

निष्पक्षता के चलते जागरण बना सर्वधिक लोकप्रिय अखबार

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर : दैनिक जागरण अखबार एक प्रहरी की भूमिका निभाकर समाज को आइ

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Dec 2017 11:50 PM (IST)Updated: Thu, 21 Dec 2017 11:50 PM (IST)
निष्पक्षता के चलते जागरण बना सर्वधिक लोकप्रिय अखबार
निष्पक्षता के चलते जागरण बना सर्वधिक लोकप्रिय अखबार

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर :

loksabha election banner

दैनिक जागरण अखबार एक प्रहरी की भूमिका निभाकर समाज को आइना दिखाने का काम करता है। इसकी खबरों की निष्पक्षता ने ही इस अखबार को नंबर 1 स्थान पर पहुंचाया है। दैनिक जागरण सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों के जरिए महत्वपूर्ण जानकारियों को परोसने का काम करता है। भाषा शैली, विश्वसनीयता की वजह से ही ये समाचार पत्र सर्वाधिक लोकप्रिय बना हुआ है। इसके लिए निश्चिय ही दैनिक जागरण के कर्मयोगी बधाई व प्रशंसा के पात्र हैं।

रमेश चंद्र श्रीवास्तव,

अध्यक्ष लेखपाल संघ

समाज को दिशा देने का काम करता है दैनिक जागरण

दैनिक जागरण अखबार से ही प्रतिदिन सुबह की शुरूआत होती है। इसके शब्दों से मन की जागृति होती है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसे दैनिक जागरण ने सही तरीके से साबित भी किया है। 75 वर्षों से इस प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने लोकतांत्रिक प्रणाली वाले इस मुल्क में एक सजग प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका को निभाता आ रहा है। इसमें तमाम सामाजिक सरोकार की छाया मिलती है। सामाजिक चेतना की पहचान जागरण अखबार ही नहीं, बल्कि मित्र भी है। यह समाचार पत्र न केवल बेकारी, गरीबी मिटाने का काम करता है, अपितु सामाजिक सदभाव और आपसी भाईचारा की भावनाएं भी विकसित करता है। नि:संदेह यह सर्वोत्तम अखबार है। रोजगार पाने वाले और बेरोजगारी का दंश झेलने वाले को ये अखबार रोज जगाने का काम करता है। घर की चहार दीवारी में रहने वाली गृहिणी महिलाएं हो या फिर बाहर काम-काज करने वाली कामकाजी महिलाएं, सबके लिए ये अखबार पठनीय सामग्री देता है। दैनिक जागरण का तेवर और समाचार पत्रों से एकदम अलग रहता है। ये एक सजग प्रहरी के रूप में कार्य करता है। इसके लिए निश्चय ही दैनिक जागरण के कर्मयोगी प्रशंसा के पात्र हैं। यह समाचार पत्र सचमुच जनजागरण है। इस क्षेत्र में पत्रकारिता की जीवंतता का पर्याय बन गया है दैनिक जागरण। हम जैसे पाठक प्रतिदिन सुबह इस समाचार पत्र की प्रतीक्षा में रहते हैं। सरोकार, सामाजिक समस्याओं के साथ विशेषकर युवाओं एवं बेरोजगारों की बातें भी बेहतरीन अंदाज में उठाता है। निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

नसीम अहमद,

राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, डुमरियागंज

दैनिक जागरण है जनजागरण का अखबार

दैनिक जागरण समाचार पत्र सचमुच जनजागरण है। हम जैसे पाठक प्रतिदिन सुबह इस समाचार पत्र की प्रतीक्षा में रहते हैं। लोक जागरण और लोक अभियान इस अखबार की उपस्थिति शुरू से अब तक देखने को मिली हो। सरोकार, सामाजिक समस्याओं के साथ व्यापारियों की बातें भी बेहतरीन अंदाज में उठाता है। अक्सर देखा गया है कि दैनिक जागरण शिक्षकों की आवाज बनकर खड़ा रहता है। इसकी निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। आगे भी समाचार इसी तरह आगे बढ़े, यही वह उम्मीद करते हैं। रोजगार से जुड़ी खबरें हों, या फिर खेलकूद के समाचार। युवाओं में दैनिक जागरण काफी पसंदीदा समाचार पत्र बना हुआ है। इस प्रतिष्ठित अखबार पढ़ने से न सिर्फ अच्छी जानकारी मिलती है, वरन शब्दों का ज्ञान भी बढ़ता है। इस अखबार में प्रकाशित होने वाले लेखों की भाषा बड़ी सरल होती है। स्कूल-कालेज में पढ़ने वाले सभी छात्रों को इस न्यूज पेपर को अवश्य पढ़ना चाहिए। इससे उनकी भाषा और लेखनी में काफी सुधार आएगा। सात सरोकार के माध्यम से लोगों को विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं। दैनिक जागरण नागरिकों को एक नई जिम्मेदारी का एहसास कराता है। समाचार पत्र अमीर-गरीब को ही नहीं, वरन रोजगार पाने वाले और बेरोजगारी की मार झेलने वालों को रोज जगाने का काम करता है। घर की चहार दीवारी में रहने वाली महिलाएं हों, या फिर बाहर काम करने वाली महिलाएं, सबके लिए पठनीय सामग्री देता है। समाज की हर गतिविधियों पर पैनी रखते हुए समाज को आइना दिखाने का काम कर रहा है।

जनार्दन शुक्ला,

जिलाध्यक्ष, अटेवा संघ

समाजिक कार्यों में दैनिक जागरण की भूमिका अहम

पहले की तुलना में अब महिलाओं की दशा काफी बदल गई है। ये अब घर की चौखट लांघ कर बाहर की दुनिया में भी अपना नाम रोशन कर रही हैं। सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका अदा कर रही हैं। इस बदलाव में दैनिक जागरण की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। वह इस अखबार को काफी समय से पढ़ती आ रही हैं। सरोकार में नारी सशक्तीकरण मुद्दे पर कई ऐसी खबरें पढ़ने को मिलती हैं, जो कुछ सीखने का अवसर प्रदान कराती है। जीवन संगिनी, सखी से अच्छी जानकारी मिलती है। इसके अलावा महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर समाचार पढ़ने को मिलता है। इसकी विश्वसनीय ही इसकी असली ताकत है। पाठकों के बीच इस समाचार पत्र ने जो बड़ा विश्वास अर्जित किया है, वह एक उदाहरण है। यह एक समग्र अखबार है, जिसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ महत्वपूर्ण जरूर रहता है। दैनिक जागरण को अब सिर्फ अखबार तक न समेटा जाए, यह एक संस्कार भी है। जिस दिन सुबह में किसी दिन समाचार पत्र पढ़ना मिस हो जाता है, पूरा दिन खाली-खाली सा लगता है। अखबार की अधिकांश खबरों में एक भाव दिखता है। कई-कई बार समाचार पत्र में सामाजिक सरोकारों और राजनैतिक मुद्दों पर लेख जो प्रकाशित होता है, उसकी निष्पक्षता ही इस अखबार को औरों से अलग बना देता है। जागरण गरिमामयी शब्दों के मापदंड का पूरा ख्याल रखता है। यह समाचार हर व्यक्ति की आवाज बनकर उसके साथ खड़ा नजर आता है। आज समाज को इसकी सर्वाधिक जरूरत है। अखबार आगे और बुलंदी पर पहुंचे यही वे कामना करती हैं।

बीना देवी,

पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, डुमरियागंज

लोगों की चेतना जगाने का काम करता है दैनिक जागरएण

दैनिक जागरण अखबार लोगों की चेतना जगाने का काम करता है। जागरण सरोकार से जुड़ी विशेष खबरों में काफी रुचि रखती हूं। अखबार की निष्पक्षता ही दैनिक जागरण की अपनी पहचान है। इस अखबार को पढ़ लेने के बाद कोई समाचार पत्र अच्छा नहीं लगता है। ये प्रतिष्ठित अखबार अपने लेखों से लोगों की चेतना जगाने का काम करता है। महिलाओं एवं बच्चों के लिए भी अच्छी व पठनीय सामग्री मिलती है। हर आम व खास की आवाज बनकर यह समाचार पत्र हर क्षेत्र के लिए हमेशा स्नेह बरसाता है। समाज व राष्ट्र हमेशा उसके एजेंडे सर्वोपरि होते हैं। इस गजब के समर्पण के लिए दैनिक जागरण को बधाई देती हूं, आगे भी इसी तरह अखबार जनता की आवाज बनकर काम करें, यही वह कामना करती हैं। दैनिक जागरण अपनी निष्पक्षता के चलते ही और समाचार पत्रों से अलग है। इसी से दिन की शुरूआत होती है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं, कि देश और समाज को रोज दैनिक जागरण की आवश्यकता है। छोटी-छोटी समस्याओं से लेकर बड़े-बड़े मुद्दों को अखबार कुछ अलग ही ढंग उठाता है। आम नागरिकों के अलावा महिलाओं एवं बच्चों के लिए भी अच्छी व पठनीय सामग्री मिलती है। महिला शिक्षा को बढ़ावा एवं उन्हें स्वावलंबन बनाने के लिए समाचार पत्र प्रेरित करने का काम करता है। हर आम व खास की आवाज बनकर यह अखबार हर क्षेत्र के लिए हमेशा स्नेह बरसाता है। शुभकामना है कि समाचार आगे भी इसी तरह पाठकों में विश्वसनीयता बनाए रखे।

कविता श्रीवास्तव,

ग्रहणी - डुमरियागंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.