अब तक 513 की जांच, 166 के रिपोर्ट का इंतजार
डॉ. सीमा राय सीएमओ ने कहा है कि बाहर से आने वाले लोगों के कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है। संदिग्ध की जांच कराई जा रही है। अब तक 657 लोगों का नमूना जांच में भेजा गया है। 166 की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
सिद्धार्थनगर: जिले में दो कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अब तक 657 लोगों के लार के नमूने की जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। इनमें दो पाजिटिव व 513 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अभी 166 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया गया है। इनमें 25 को अस्पताल में रखा गया है। वहीं 58 केंद्रों में 4108 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा 3228 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। बाहर से आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाहर से आए सभी लोगों में संक्रमण न फैले, इसलिए सभी को क्वारंटाइन किया गया है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जांच की रफ्तार बढ़ी है। पहले जहां हर दिन औसत 25 नमूना भेजा जाता था, उसकी संख्या बढ़कर शुक्रवार को 138 पहुंच गई है। अभी इसमें और तेजी आएगी।
डॉ. सीमा राय, सीएमओ ने कहा है कि बाहर से आने वाले लोगों के कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है। संदिग्ध की जांच कराई जा रही है। अब तक 657 लोगों का नमूना जांच में भेजा गया है। 166 की रिपोर्ट आने का इंतजार है।