Move to Jagran APP

नेपाल में 37 किलो चरस बरामद, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

नेपाल के सीमावर्ती कस्बा कृष्णानगर में बुधवार को 37 किलो चरस बरामद हुई। नेपाल पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित का नाम दांग जिला के वार्ड नंबर नौ मकवानपुर मनोहरी निवासी शांति तामाडार है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 10:45 PM (IST)
नेपाल में 37 किलो चरस बरामद, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
नेपाल में 37 किलो चरस बरामद, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : नेपाल के सीमावर्ती कस्बा कृष्णानगर में बुधवार को 37 किलो चरस बरामद हुई। नेपाल पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित का नाम दांग जिला के वार्ड नंबर नौ मकवानपुर मनोहरी निवासी शांति तामाडार है। दोनों महिला आरोपित भी यहीं की निवासी है।

loksabha election banner

कृष्णानगर नगरपालिका के वार्ड नंबर दो में नेपाल पुलिस रुटीन चेकिग कर रही थी। इसी दोरान चार लोग बैग लेकर आते दिखाई पड़े। जवानों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। दौड़ा कर तीन को पकड़ लिया। बैग की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि इसे वह लेकर भारत में जा रहे थे। निरीक्षक नेपाल पुलिस प्रताप पौडेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपित कैरियर है। चरस कहां से आई है, इसकी जानकारी ली जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.