विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों में छिपी मिलीं विदेशी शराब की 244 बोतलें

Published: Sun, 18 Oct 2026 03:03 PM (IST)

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत मोहाना पुलिस, आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने का अभियान।

  2. 244 बोतल विदेशी शराब झाड़ियों से बरामद।

  3. मोहाना पुलिस, आबकारी, SSB की संयुक्त कार्रवाई।


संवाद सूत्र, ककरहवा। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत शनिवार को मोहाना पुलिस, आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने 244 बोतल विदेशी शराब बरामद की। ग्राम भुजौली के पास सीमा स्तंभ संख्या 543/34 के निकट, किसी देश के अधिकार क्षेत्र में नहीं आने वाले क्षेत्र से सटी झाड़ियों में शराब छिपाकर रखी गई थी।

भुजौली क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम ने झाड़ियों में शराब देखी। तलाशी में पुराने मानक ब्रांड की 750 मिलीलीटर वाली 244 बोतलें मिलीं। शराब जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग सिद्धार्थनगर को सौंप दी गई।

यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा पर मानव श्रृंखला बनाकर मुस्लिमों का रोकेंगे प्रवेश, हिंदू राष्ट्र की मांग के बीच पूर्व विधायक का एलान