बांसी तहसील क्षेत्र में खोले गए 15 धान क्रय केंद्र
धान खरीद के शुक्रवार से क्रय केंद्रों को खोल दिया गया। तहसील क्षेत्र में इसके लिए कुल 15 केंद्रों को खोला गया है। सबसे अधिक आठ केंद्र मिठवल ब्लाक क्षेत्र में खोले गए हैं। खेसरहा ब्लाक में यह चार हैं और बांसी कस्बे में मात्र तीन केंद्रों पर ही धान की खरीद की जाएगी।
सिद्धार्थनगर : धान खरीद के शुक्रवार से क्रय केंद्रों को खोल दिया गया। तहसील क्षेत्र में इसके लिए कुल 15 केंद्रों को खोला गया है। सबसे अधिक आठ केंद्र मिठवल ब्लाक क्षेत्र में खोले गए हैं। खेसरहा ब्लाक में यह चार हैं और बांसी कस्बे में मात्र तीन केंद्रों पर ही धान की खरीद की जाएगी। एक्टिव हुए सभी केंद्रों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश ने निरीक्षण किया। अधिकांश केंद्र पर बैनर न लगे होने पर तत्काल बैनर लगाने को कहा। केंद्र प्रभारियों से कहा कि कल हम फिर निरीक्षण करेंगे। कल तक बोरों की उपलब्धता, काटा, बाट सब सही मिलने चाहिए। जो भी किसान धान लेकर सका तौल होना आवश्यक है। यदि तौल न होने की किसान शिकायत किए तो संबंधित केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई होगी। कुछ केंद्र प्रभारियों ने कहा कि कुछ किसानों द्वारा बिना नमी खत्म किए धान को केंद्र पर बिक्री हेतु आया जाता है जिसे खरीदना मानक के विपरीत होगा। जिसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जो भी धान की खरीद होगी वह निर्धारित मानक के अनुरूप ही की जाएगी।