115 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना जांच के लिए गए 115 लोगों की रिपोर्ट शनिवार की देर रात आई। सभी निगेटिव पाए गए। जिले में 1950 लोगों के नमूने लिए गए है। 1360 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें संक्रमितों की संख्या 74 है। इनमें 19 रोगी स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। शेष मरीजों को विभिन्न कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। 513 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
सिद्धार्थनगर : कोरोना जांच के लिए गए 115 लोगों की रिपोर्ट शनिवार की देर रात आई। सभी निगेटिव पाए गए। जिले में 1950 लोगों के नमूने लिए गए है। 1360 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें संक्रमितों की संख्या 74 है। इनमें 19 रोगी स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। शेष मरीजों को विभिन्न कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। 513 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
बाहर से आने वाले प्रवासियों की जांच तहसील स्तर पर बने स्क्रीनिग सेंटर पर की जा रही है। इस वक्त जिला अस्पताल में कुल 16 व्यक्तियों को मेडिकल क्वारंटाइन किया गया है। 622 लोग एक्सीट्यूशनल क्वारंटाइन हैं। 103800 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। संक्रमित 29 को सीएचसी बर्डपुर, छह को सीएचसी खलीलाबाद व 23 को रूधौली बस्ती में बने कोविद सेंटर में आइसोलेट किया गया है। जिले के तीन लोग संतकबीर नगर में जांच के दौरान पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। सात गांवों को हॉटस्पाट घोषित किया गया है। यहां आवागमन पर रोक लगा दी गई है। आवश्यक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति प्रशासन करवा रहा है।
.....
जिम्मेदार के बोल
शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट संतोषजनक है। संक्रमण को रोकने के लिए टीम लगी हुई है। बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है।
डॉ सीमा रा, सीएमओ
.........
कोरोना मीटर सिद्धार्थनगर
ताजा मामले - 00
एक दिन पहले के नए मामले-00
वृद्धि/दर में 00
मामलों की ताजा स्थिति कुल मामले बचाए गए
74 17
साप्ताहिक वृद्धि दर- 00
एक दिन पहले की स्थिति- 74 00
एक सप्ताह पहले मरीजों की संख्या- 49