यमुना मइया..जुग-जुग जिएं मेरे भइया
निर्जला व्रत रख बहनों ने की भाइयों के दीर्घायु की कामना भाइयों ने बहनों को भेंट किए उपहार
श्रावस्ती: भैया दूज पर्व पर सोमवार को बहनों ने निर्जला व्रत रखकर भाइयों की लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान बहनों ने चूरा, लाई व मिष्ठान खिलाकर माथे पर रोली लगाकर भाई के दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहन की खुशहाली की प्रार्थना के साथ उपहार भेंट किए। बहनों ने यमुना मइया की पूजन-अर्चन कर अपने भाइयों के लंबे उम्र की कामना की। यह त्योहार यम और यमुना दोनों भाई-बहन की कथा से भी जुड़ा है।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन भैया दूज पर्व पर हर भाई बहन के अटूट बंधन की सजीवता के गवाह बने थे। भोर होते ही घर-घर में सौभाग्य के लिए पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। घर, आंगन सुख-शांति व समृद्धि से भरा रहे तथा भाई-बहन की प्यार हमेशा आसमान की ऊंचाइयों पर रहे। इसके लिए बहनों ने सामूहिक रूप से आंगन में बैठक कर पूजा की। भैया दूज पर्व को लेकर बहनों का उल्लास दिनभर चरम पर रहा। भैया दूज त्योहार पर बहनों ने एक निश्चित स्थान पर पूजा-अर्चना किया। पूजन के बाद अपने भाइयों के माथे पर रोली लगाकर उन्हें चूरा-लाई और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। भिनगा, इकौना, जमुनहा, सिरसिया, गिलौला, लक्ष्मनपुर, सोनवा, लक्ष्मनपुर, रतनापुर, समेत पूरे जिले में भैया दूज त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। आस्था के उजाले में खूब चमका सोना-चांदी
जासं, श्रावस्ती : पिछले सात महीनों से कोरोना के कारण बाजार में जो मंदी और लोगों में चिता का माहौल था वह दीपावली पर्व की खुशियों से बदल गया। खुशियों का आलम यह रहा कि अकेले श्रावस्ती जिले में 50 लाख रूपये कीमत से ज्यादा मिठाइयां बिकीं। आस्था के उजाले में मिठाई बाजार का बहार रहा। लोगों ने जमकर मिठाइयां खरीदी तो तकरीबन 40 लाख से अधिक की आतिशबाजी भी की। यह हाल तब रहा जब प्रशासन ने दीपावली के एक दिन पहले पटाखा बिक्री के लिए अनुमति दी थी। यही नहीं आस्था के उजाले में सोना-चांदी खूब चमके। तकरीबन एक करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित श्रावस्ती लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठी तो बाजार भी चांदनी जैसी रात में खूब जगमगाए। सराफा व्यापारी मोहित रस्तोगी बताते हैं कि कोरोना का असर किसान और मध्यम वर्ग पर भले ही रहा हो, लेकिन सराफा बाजार पर कोई असर नहीं रहा। पूरे जिले में तकरीबन एक करोड़ का सराफा कारोबार हुआ। इस बार महिलाओं को सोना खूब भाया। हालाकि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष सोना उछाल पर था, फिर भी महिलाओं ने सोने की खूब शापिग की। इकौना के कपड़ा व्यापारी संजीव नैयर बताते हैं कि दीप पर्व पर कपड़ा बाजार में भी उल्लास छाया रहा। लोगों ने जमकर उत्साह के साथ कपड़ों की खरीदारी की। प्रियम रेस्टोरेंट के संचालक अभिषक गुप्ता कहते हैं कि अकेले सिर्फ भिनगा में ही 12 लाख की मिठाइयों की बिक्री हुई होगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता ने बताया कि पिछले साल धनतेरस पर लगभग आठ करोड़ का कारोबार हुआ था। इस साल कोरोना महामारी का प्रकोप होने के बाद भी तकरीबन 12 करोड़ का कारोबार हुआ है।