महिला ¨हसा के खिलाफ बिगुल बजाएंगी आशा
श्रावस्ती: समाज के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग व नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी के रूप मे
श्रावस्ती: समाज के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग व नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी के रूप में काम कर रही आशा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत आशा कार्यकर्ता अब महिला हिस्सा के खिलाफ भी मजबूती से आवाज उठाएंगी। सीएमओ कार्यालय सभागार में इस संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के चिकित्सक डॉ. संग्राम ने महिलाओं के साथ होने वाली शारीरिक व मानसिक ¨हसा के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में आशा मजबूती से उनका सहयोग कर सकती हैं। प्रशिक्षक अभय प्रताप, तारावती सिंह व गौरी श्रीवास्तव ने बताया कि आशा अपने समुदाय की महिलाओं के निकट होती हैं। उनके साथ पहले से ही उनका तालमेल बना रहता है। ऐसी महिलाएं जो ¨हसा का सामना कर रही हैं। उनकी पहचान कर आशा कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर मदद करें। आवश्यकता पड़ने पर शासन की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाए। इस मौके पर महिलाओं के साथ होने वाली विविध प्रकार की ¨हसा पर भी चर्चा की गई।