कोहरे से ढकी तराई
श्रावस्ती: शनिवार को ठिठुरन के बीच घने कोहरे के कारण सुबह लोग घर से बाहर निकलने से कतराए। दोपहर में
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 11:28 PM (IST)
श्रावस्ती: शनिवार को ठिठुरन के बीच घने कोहरे के कारण सुबह लोग घर से बाहर निकलने से कतराए। दोपहर में धूप खिली, लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते गलन से राहत नहीं मिली। शनिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे के चलते सुबह लगभग नौ बजे तक लोग वाहन की लाइट जलाकर सड़क पर निकले। रात में कोहरा अधिक होने से सड़क पर ²श्यता 10 मीटर से भी कम रह गई। कछार क्षेत्रों में रहने वाले लोग धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन से बचने के लिए अलाव से चिपके रहने को विवश हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें