Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

श्रावस्ती : आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई जगहों पर भ

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 10:37 PM (IST)
धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

श्रावस्ती : आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई जगहों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भिनगा नगर में पानी टंकी चौराहे पर देर शाम जनसभा का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

भिनगा नगर के पानी टंकी चौराहे पर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर से दिन में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा दहाना तिराहा, ईदगाह तिराहा, छावनी तिराहा होते हुए अस्पताल चौराहा पहुंची। पूरे नगर का भ्रमण करते मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान दीन वाल्मीकि, रामदयाल वाल्मीकि, हरि मोहन, दिनेश कुमार, आनंद वाल्मीकि, रामदशरथ वाल्मीकि, मालिकाराम, विनय वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार इकौना के महामाया राजकीय महाविद्यालय कटरा श्रावस्ती में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष मिश्र ने किया गया। प्राचार्य प्रो. जयप्रकाश सिंह ने भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर याद किया। डॉ. धर्मेद्र गुप्त ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन दर्शन से प्रतिकूल दशा में भी अनुकूलता का संचार करते हुए अति सकारात्मक रामायण ग्रंथ का निर्माण किया। स्व. श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में भी बाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस मौके पर डॉ. श्यामनारायण वर्मा, वेद प्रकाश द्विवेदी, संजय कुमार, क्रांती वर्मा, नीलम वर्मा, डॉ. उपेंद्र सोनी, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

गिलौला कस्बे में बुधवार की शाम वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा ब्लॉक कार्यालय से नेहरू स्मारक मोड़, बस स्टॉप, खुटेहना चौराहा होकर पुन: वाल्मीकि शिव मंदिर आकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में श्रवण वाल्मीकि, वाल्मीकि, सुशील कुमार आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.