Move to Jagran APP

किसानों का उत्पीड़न कर रही सरकार : अखिलेश

सपा सुप्रीमो तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में आए थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होने संवाददाताओं से बातचीत भी की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:14 PM (IST)
किसानों का उत्पीड़न कर रही सरकार : अखिलेश
किसानों का उत्पीड़न कर रही सरकार : अखिलेश

श्रावस्ती : श्रावस्ती में पहुंचे सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार किसानो का उत्पीड़न कर रही है। एमएसपी ढोंग है। किसानों को धान का उचित मूल्य नही मिल पा रहा है। सरकारी योजनाओं को भी भाजपा सरकार नही संभाल पा रही है।

loksabha election banner

सपा सुप्रीमो तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में आए थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होने संवाददाताओं से बातचीत भी की। देवीपाटन मंडल के सपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में उन्होने विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने के गुर बताए।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा की सरकारें झूठ बोल कर जनता व किसानों को बरगला रही हैं। योगी सरकार का किसानों का बकाया अदा करने व सरकारी रेट पर सभी किसानों का धान खरीदने का दावा झूठा है। धान क्रय केंद्रों पर बिचौलिए हावी हैं। किसान 900 से बारह सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेचने को विवश हैं। भाजपा सरकार जनता को फ्री वैक्सीन नहीं लगाना चाहती। अगली सरकार सपा की होगी। तब सभी को निश्शुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। पूर्व सीएम ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार हैं। उनका हमेशा पूजा-अर्चना व सम्मान किया जाता था। भविष्य में भी पूजा-अर्चना व सम्मान किया जाएगा। उन्होने कहा कोविड काल में एंबुलेंस और डॉयल 100 ने बहुत अच्छा योगदान दिया है। सपा सरकार की इन व्यवस्थाओं को भाजपा सरकार दुरूस्त नहीं रख पाई। पंचायत चुनावों के बारे मे पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि सपा सबसे मजबूत स्थिति मे रहेगी। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की गलत नीतियों को उजागर कर भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। इस दौरान बसपा कोआर्डीनेटर प्रदीप बौद्ध व शकील ने अन्य साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, पूर्व विधायक मुहम्मद रमजान, मुकेश श्रीवास्तव, शिव प्रताप यादव, इंद्राणी वर्मा, बैजनाथ दुबे, नंदिता शुक्ला, एमएलसी हाजी इमलाक खान, महमूद आलम नईमी व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.