मु्बई से लौटे दो और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव
27 स्वस्थ होकर लौटे घर 17 का चल रहा इलाज
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 10:47 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 10:47 PM (IST)
श्रावस्ती: जिले में मु्बई से आए दो प्रवासी और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 44 हो गई है। इनमें 17 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। 27 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।
सीएमओं डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि गिलौला ब्लॉक के दंदौली व खड़ैला गांव में आए प्रवासियों की सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार शाम आई रिपोर्ट में दो संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। इनमें से 27 संक्रमित स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं। अभी 17 लोग कोविड-19 अस्पताल भंगहा में भर्ती चल रहे हैं। उन्होंने बतया कि इन प्रवासियों के संपर्क में आए लोगों की खोजबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें