मिजल्स रुबैला टीकाकरण में आगनबाड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण
इकौना (श्रावस्ती) : मिशन मिजल्स रुबैला को सफल बनाने के लिये ब्लॉक सभागार में आगनबाड़ी कार्यक
इकौना (श्रावस्ती) : मिशन मिजल्स रुबैला को सफल बनाने के लिये ब्लॉक सभागार में आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिजल्स रुबैला खसरा के फैलने व उसके बचाव के उपाय बताए गए।
यूनीसेफ के ब्लॉक समंवयक वृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा बहुओं को गाव के परिवेश की अच्छी जानकारी होती है। इस लिए रुबैला खसरा के रोकथाम के लिए 26 नवंबर से शुरू हो रहे मिजल्स रुबैला अभियान में आगनबाड़ी व आशा बहुओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस लिए इस मिशन को सफल बनाने में आप सभी आज ही से जुट जाएं। गाव का कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए यह विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा सहा है। कार्यक्रम में बाल बिकास विभाग की मुख्य सेविका अहिल्या, नूतन, निर्मला व रेणुका व ब्लॉक की सभी आगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।