वृद्धाश्रम पहुंच सांसद ने वृद्धजनों को बांटे स्वेटर
श्रावस्ती: जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच राहत व बचाव के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में
श्रावस्ती: जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच राहत व बचाव के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सांसद दद्दन मिश्र ने भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर स्थित वृद्धाश्रम पहुंच कर वृद्धजनों को स्वेटर वितरित किया। एसपी विजय ढुल ने आश्रम को चार हीटर उपलब्ध कराए। उन्होंने फल भी वितरित किया।
सांसद मिश्र ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज के दिशा-निर्देशक हैं। इनके अनुभव की आने वाली पीढ़ी को सदैव आवश्यकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा से बढ़कर कोई कर्म नहीं है। कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत पहुंचाना बहुत जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने आश्रम के वृद्ध पुरुष व महिलाओं को स्वेटर वितरित किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष अजय आर्य भी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी विजय ढुल भी वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने वृद्धजनों की सेवा को धर्म बताते हुए आश्रम को चार हीटर उपलब्ध कराए तथा अपने हाथों से फल वितरित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद शुक्ल महात्मा, प्रहलाद सिंह, संदीप यादव, पंकज कश्यप, राजकुमार यादव, जयप्रकाश, पंकज मिश्र, गोलीराम मिश्र आदि मौजूद रहे।