Move to Jagran APP

वर्चुअल रैली में स्मृति ईरानी ने चीन व कांग्रेस पर बोला हमला

स्मृति ईरानी ने कहाकि भाजपा की ताकत कार्यकर्ता हैं। अपने आधे घंटे के संबोधन में ईरानी ने चीन व कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 12:19 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 06:12 AM (IST)
वर्चुअल रैली में स्मृति ईरानी ने चीन व कांग्रेस पर बोला हमला
वर्चुअल रैली में स्मृति ईरानी ने चीन व कांग्रेस पर बोला हमला

श्रावस्ती : दिल्ली से भाजपा अवध क्षेत्र की जन संवाद रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को संबोधित किया। अपने आधे घंटे के संबोधन में ईरानी ने चीन व कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि राष्ट्र नायक मोदी जी ने जो कहा वो किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया है। देश ने पूरी ताकत दिखाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद से ही पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों में प्रधानमंत्री राहत कोष का भी पैसा घोटाले को भेंट चढ़ जाता था। मंत्रालयों से हफ्ता वसूली होती थी। उन्होंने कहा कि अमेठी के बाद अब रायबरेली में भी बदलाव होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों व मजदूरों के खातों में नकद पैसा भेजा। प्रदेश से अराजकता खत्म की। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश तरक्की की नई इबारत लिख रहा है।

इकौना में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से वर्चुअल लाइव रैली में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। भाजपा विधायक रामफेरन पांडेय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, विन्नू तिवारी, विपिन शुक्ल, मनोज पांडेय, दिलीप शुक्ला आदि मौजूद रहे। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, जिलाध्यक्ष संजय कैराती, अरुण पांडेय आदि ने भी लाइव रैली में प्रतिभाग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.