देर रात तक नगर में घूमी शोभायात्रा, हुई पुष्प वर्षा
संवादसूत्र श्रावस्ती श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार की देर शाम भिनगा नगर स्थित ठाकुरद्वा
संवादसूत्र, श्रावस्ती: श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार की देर शाम भिनगा नगर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से राजा दशरथ के पुत्रों समेत दरबार की झांकी निकाली गई। बड़ी संख्या में नगर के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। देर रात तक झांकी नगर का भ्रमण करती रही। इस दौरान पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
मंदिर से तहसील तिराहा होते हुए ईदगाह तिराहे से शोभायात्रा ने नई बाजार भिनगा में प्रवेश किया। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में जय श्रीराम के उद्घाोष रह-रहकर गूंजते रहे। नगर में छत पर खड़े होकर श्रद्धालु पुरुष व महिलाओं ने झांकी पर पुष्प वर्षा की। जगह-जगह शोभायात्रा रोक कर लोगों ने झांकी की आरती उतारी। रार्जिष काली मंदिर भिनगा में पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा ने नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। रामरूप गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र मिश्र उर्फ धोबी पंडित आदि यात्रा में शामिल रहे।