विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन में शिवभक्तों को डाक विभाग का तोहफा, हर पोस्ट ऑफिस में मिलेगा गंगाजल; सिर्फ इतनी होगी कीमत

Published: Thu, 20 Aug 2026 04:43 PM (IST)

डाक विभाग ने सावन माह में शिव भक्तों की सुविधा के लिए गंगोत्री का गंगा जल डाकघरों में उपलब्ध कराया ...और पढ़ें

दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित डाक घर में अधिवक्ता विश्व दीपक पाठक को गंगा जल की शीशी देते ब्रांच पोस्ट मास्टर वीरेंद्र कुमार पाठक

दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित डाक घर में अधिवक्ता विश्व दीपक पाठक को गंगा जल की शीशी देते ब्रांच पोस्ट मास्टर वीरेंद्र कुमार पाठक

HighLights

  1. डाक विभाग ने सावन में गंगा जल उपलब्ध कराया।

  2. गंगोत्री का पवित्र गंगा जल डाकघरों में बिक्री।

  3. श्रावस्ती में 250 मिलीलीटर शीशी 30 रुपये में।

संवाद सूत्र, श्रावस्ती। भगवान शिव के प्रिय सावन माह में शिव भक्तों की आस्था को देखते हुए डाक विभाग ने पहल की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक घरों में पवित्र गंगोत्री के गंगा जल की बिक्री की जा रही है। गंगोत्री का गंगा जल आम लोगों के लिए डाक घरों में उपलब्ध है।

सावन माह में श्रद्धालुओं को भगवान शिव की पूजा में कोई दिक्कत न हो और उन्हें आसानी से पूजा पाठ के लिए गंगाजल मिल सके, इसके लिए डाक विभाग ने यह पहल की है। जिले के सभी डाक घरों में इंडिया पोस्ट के माध्यम से 250 मिली लीटर गंगा जल की शीशी मात्र 30 रुपये में डाक विभाग दे रहा है।

गंगा जल लेने के लिए शिव भक्त डाक घरों में पहुंच रहे हैं। गंगा जल की शीशी पर इसे मात्र पूजा के उपयोग करने के लिए लिखा है।

भिनगा मुख्य डाक घर के पोस्ट मास्टर शिव कुमार ने बताया कि जिले के सभी शाखाओं पर गंगा जल उपलब्ध है। श्रद्धालु इसे खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह 10 से पांच बजे तक किसी भी शाखा से लोग गंगा जल खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी से श्रावस्ती तक 7 वेटलैंड्स के दिन बहुरेंगे, तालाब-झील और नदियां बनेगी पर्यावरण की संजीवनी