विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संक्रामक बीमारियों से दो की मौत, 12 बीमार

By Edited By:
Published: Wed, 27 Aug 2014 10:40 AM (IST)

News Article Hero Image

श्रावस्ती: विकास क्षेत्र इकौना के बाढ़ प्रभावित गांवों में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप थम नहीं रहा है। अंधरपुरवा व अवधूतनगरपुरवा में बुखार व उल्टी, दस्त से दो बच्चों की और मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार चल रहे हैं। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम औपचारिकता निभा कर गांव से वापस लौट आई।

क्षेत्र के अंधरपुरवा गांव में नीतू(डेढ़ वर्ष) पुत्री सुबेदार मिश्रा सात दिन से अज्ञात बुखार से पीड़ित चल रही थी। गांव में ही झोला छप डॉक्टरों के सहारे उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को बालिका की मौत हो गई। गांव में कई अन्य बच्चे भी बुखार से तप रहे हैं। इसी प्रकार अवधूतनगर पुरवा में उल्टी, दस्त का प्रकोप जारी है। इसकी चपेट में आकर रविवार को योगबली(5) पुत्र ननके की मौत हो चुकी है जबकि उसका भाई मनोबली (6) व बहन माधुरी (8) तथा मां प्रियंका तीन दिनों से इकौना सीएचसी में भर्ती हैं। मुंशीलाल की पुत्री नैनसी (5), कांती (6) व चिंटू (6) का भी सीएचसी में इलाज चल रहा है। गांव में एक दर्जन से अधिक बच्चे पीड़ित चल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य टीम गांवों में आई और दवाएं बांटकर वापस लौट गई। गांव में बीमारी फैली हुई है। स्वास्थ्य टीम की ओर से दी गई दवाएं फायदा नहीं कर रही हैं। लोग झोला छाप डॉक्टरों से इलाज कराने को विवश हैं।