विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावस्ती के पीएमश्री नवोदय विद्यालय में घटिया भोजन पर बवाल, छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल

Published: Tue, 04 Aug 2026 12:57 AM (IST)

श्रावस्ती के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय भिनगा के छात्रों ने गुणवत्ताविहीन भोजन के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी ...और पढ़ें

छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल।

छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल।

HighLights

  1. नवोदय विद्यालय के छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू की।

  2. गुणवत्ताविहीन भोजन और चावल में कीड़े मिलने का आरोप।

  3. छात्रों ने हॉस्टल की छत पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय भिनगा में गुणवत्ताविहीन भोजन मिलने से नाराज छात्रों ने सोमवार की शाम से भूख हड़ताल शुरू कर दी। बच्चों को मनाकर भोजन कराने के लिए स्कूल प्रशासन ने खूब प्रयास किया, लेकिन बच्चे नहीं माने।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों का आरोप है कि स्कूल में भोजन की आपूर्ति गुणवत्ताविहीन हो रही है। बच्चों का कहना है कि रविवार की रात मिले भोजन में चावल में कीड़े थे। तमाम बार शिकायत के बाद भी भोजन की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है।

तमाम प्रयासों के बाद भी स्थिति में सुधार न होने से नाराज छात्रों ने सोमवार की देर शाम हास्टल में नीचे के दरवाजों में ताला जड़ दिया। इसके बाद सभी हास्टल के छत पर चढ़ गए। स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बच्चे व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक स्कूल के छात्र अपनी मांगों को लेकर छत पर डटे थे।

यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम के पीएमश्री कस्तूरबा स्कूल में छात्रा की ब्रेन मलेरिया से मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

यह भी पढ़ें- बिहार में पीएमश्री स्कूलों का बुरा हाल, उर्दू शिक्षक के भरोसे हिंदी, गणित और विज्ञान की पढ़ाई