श्रावस्ती में सीएमओ ने अस्पताल का किया निरीक्षण, ड्यूटी से अनुपस्थित मिले चिकित्साधिकारी से जवाब-तलब
सीएमओ एके सिंह ने श्रावस्ती के संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा और लक्ष्मनपुर सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
HighLights
सीएमओ एके सिंह ने श्रावस्ती के अस्पतालों का निरीक्षण किया।
ड्यूटी से अनुपस्थित चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया।
लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। आमजन को सुलभ व पारदर्शी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार की शाम सीएमओ एके सिंह ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा व लक्ष्मनपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।
उपस्थित चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी निष्ठा से लोगों को सेवा देने के निर्देश दिए। सीएचसी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. खुर्शीद अहमद ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने अधीक्षक को इनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर एएनएम एलटी व फार्मासिस्ट उपस्थित मिले। ड्यूटी आवंटन में दोहरे रोस्टर के कारण उत्पन्न भ्रम की स्थिति में स्टाफ नर्स नीतू बंसल के स्थान पर प्रीति मिश्रा (प्रशिक्षु) ड्यूटीरत मिलीं, जिसे बाद में नीतू की उपस्थिति को सुव्यवस्थित कराया गया। पोषण पुनर्वास केंद्र में सभी चिकित्सक व कर्मी मुस्तैद मिले।
सिरसिया के भुजंगा में चल रहे वीएचएसएनडी सत्र का जायजा लिया। इसके बाद सीएमओ सीएचसी लक्ष्मनपुर पहुंचे। यहां 130 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण हो चुका था और सभी को निश्शुल्क दवाएं वितरित की जा चुकी थीं।
सीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शत-प्रतिशत टीकाकरण, मातृ-शिशु सुरक्षा और आमजन को तुरंत चिकित्सा सेवा देना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में किसानों को 90 दिन तक दी जाएगी मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग, 16 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
