राधा-कृष्ण की निकली भव्य शोभा यात्रा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में पुरानी बाजार स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में लखनऊ के कलाकारों ने देवी-देवताओं की मन मोहक झांकी प्रस्तुत की। इससे पूर्व भगवान श्रीकृष्ण व राधाजी की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण भोले शिव हनुमानजी काली माता आदि देवी देवताओं की झांकी प्रदर्शन किया। इस दौरान भक्तिमय गीत पर लोग रह-रहकर झूमते रहे। ओंकार नाथ शुक्ला तरुण शुक्ला राज किशोर गुप्ता समिति के अध्यक्ष जमुना प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे। दिन में भगवान श्रीकृष्ण व राधाजी की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा ने मंदिर से बेचईपुरवा मुरावनपुरवा बालापुर मोड़ दुर्गा नगर सिरसिया निराला नगर चांदगढ़ी कोइलहवा का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूíत स्थापित की गई। इस दौरान विजय कुमार हरीराम पाल विक्रम श्यामजी गुप्ता कंधई लाल रामशंकर आदि मौजूद रहे।
श्रावस्ती: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में पुरानी बाजार स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में लखनऊ के कलाकारों ने देवी-देवताओं की मन मोहक झांकी प्रस्तुत की। इससे पूर्व भगवान श्रीकृष्ण व राधाजी की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।
कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण, भोले शिव, हनुमानजी, काली माता आदि देवी देवताओं की झांकी प्रदर्शन किया। इस दौरान भक्तिमय गीत पर लोग रह-रहकर झूमते रहे। ओंकार नाथ शुक्ला, तरुण शुक्ला, राज किशोर गुप्ता, समिति के अध्यक्ष जमुना प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे। दिन में भगवान श्रीकृष्ण व राधाजी की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा ने मंदिर से बेचईपुरवा, मुरावनपुरवा, बालापुर मोड़, दुर्गा नगर, सिरसिया, निराला नगर, चांदगढ़ी, कोइलहवा का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूíत स्थापित की गई। इस दौरान विजय कुमार, हरीराम पाल, विक्रम, श्यामजी गुप्ता, कंधई लाल, रामशंकर आदि मौजूद रहे।