मास्क, सैनिटरइजर पाकर वृद्धजनों के चेहरे आई मुस्कान
भिनगा नगर के दहाना तिराहे के पास स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के लिए
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 11:25 PM (IST)
श्रावस्ती : भिनगा नगर के दहाना तिराहे के पास स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के लिए शनिवार को मास्क, सैनिटाइजर व राशन उपलब्ध कराया गया।
भगवती प्रसाद मिश्र सेवा अस्पताल इकौना की ओर से एएसपी बीसी दूबे ने वृद्धश्रम की व्यवस्था के लिए एक क्विटल आटा, दो क्विटल चावल, आलू, दाल, नमक, फल के अलावा वृद्धजनों को मास्क व सैनिटाइजर भी दिया। एएसपी ने कहा कि इस मुश्किल हालात में सेवा अस्पताल इकौना ने वृद्धजनों की मदद के लिए जो हाथ बढ़ाए हैं, वह सराहनीय कार्य हैं। इस दौरान अस्पताल के प्रबंधक डॉ. रमेश मिश्र, डॉ. सर्वजीत पाठक, भिनगा पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय, अरविद मिश्र, डॉ. प्रियंका शुक्ल व आश्रम प्रबंधक संदीप यादव मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें