पहले दिन 17 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
अधिवक्ता संघ का चुनाव अध्यक्ष व महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए खरीदे गए पर्चे
संसू, भिनगा( श्रावस्ती) : अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष व महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 17 लोगों नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन राम दुलारे वर्मा ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिंह व महामंत्री पद के लिए दिलीप कुमार तिवारी ने नामांकन पत्र लिए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामपारस भार्गव व वीरेश कुमार तथा मध्य उपाध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश आजाद व पवन मौर्य ने नामांकन पत्र खरीदे। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार पाठक व महेंद्र कुमार वर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए मुहम्मद नसीम व बद्री नाथ ने नामांकन पत्र क्रय किया है। संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए अरविद कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए अरविद कुमार तिवारी व संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए ज्ञान प्रकाश वर्मा ने नामांकन खरीदे हैं। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए केशवराम पांडेय व श्रवण कुमार प्रजापति तथा कनिष्क सदस्य पद के लिए कृष्ण मनोहर यादव ने नामजदगी का पर्चा खरीदा है।