नहर किनारे मिला अर्धविक्षिप्त महिला का शव
श्रावस्ती : थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टडंवा महंत के भकुरहिया मजरे में तीन दिन से अज्ञात अर्
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 10:44 PM (IST)
श्रावस्ती : थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टडंवा महंत के भकुरहिया मजरे में तीन दिन से अज्ञात अर्धविक्षिप्त महिला घूम रही थी। रविवार को खेतों की ओर निकले ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित नहर के किनारे महिला का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना इकौना थाने पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा करवाने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें