Move to Jagran APP

रात में झमाझम बारिश, दिन में खिली धूप तो मिली राहत

श्रावस्ती : शुक्रवार की रात जिले भर में झमाझम बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले भी गिरे। इससे फसलों को भा

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 10:43 PM (IST)
रात में झमाझम बारिश, दिन में खिली धूप तो मिली राहत
रात में झमाझम बारिश, दिन में खिली धूप तो मिली राहत

श्रावस्ती : शुक्रवार की रात जिले भर में झमाझम बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले भी गिरे। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में दूसरे दिन भी बर्फ जमी रही। इससे किसानों के माथे पर ¨चता की लकीरे गहराने लगी हैं। दिन में हल्की धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिली।

loksabha election banner

रात में लगभग 11 बजे से तेज हवाओं के साथ गड़गड़ाहट के बीच बारिश शुरू हुई। रुक-रुक कर पूरी रात बरसात होती रही। इस दौरान गिलौला व जमुनहा ब्लॉक के कई हिस्सों में ओले गिरे। जमुनहा के बनकटवा महोली, रानीपुर आदि गांवों में सबसे अधिक ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं, अरहर, मसूर, चना, मटर आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान असमय बारिश व ओलावृष्टि से परेशान हैं। कई क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह हुई ओलावृष्टि के ओले शनिवार तक खेतों में बने रहे। दिन में धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। ठंड से भी राहत मिली। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इनसेट ===

फूस का मकान गिरा-

जमुनहा: सोनवा थाना क्षेत्र के सहादत नगर में बरसात व ओलावृष्टि के बीच फूस का मकान भरभरा कर गिर गया। गृहस्वामी चुन्नी लाल अपने तीन बच्चों के साथ छप्पर के नीचे दब गए। शोर पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।

इनसेट ===

ट्रांसफार्मर फुंके, अंधेरे में लोग

बारिश व ओलावृष्टि के बीच हरिहरपुररानी ब्लॉक के केवलपुर प्रतापपुरवा व गिलौला ब्लॉक के सेहनिया गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसे बिजली आपूíत बाधित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी है। शनिवार को पूरा दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.