शाम की बारिश ने दी दिन की तपिश से राहत
श्रावस्ती : शुक्रवार दिन की शुरूआत तेज धूप और तपिश के साथ हुई। लेकिन शाम ढलते ही मौसम के मिजाज में अ
श्रावस्ती : शुक्रवार दिन की शुरूआत तेज धूप और तपिश के साथ हुई। लेकिन शाम ढलते ही मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव आ गया। आसमान पर काली घटाओं के छाने और ठंडी हवा चलने से लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा हुई बारिश ने तराई में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। इस बारिश से किसान बेहद खुश नजर आए।
बारिश से आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली हैं, वहीं सड़कों और निचले स्थानों पर जल भराव हो जाने से राहगीरों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। बीते कई दिनों बाद हुई इस बारिश से धान की फसल को अमृत मिल गया है। इस बारिश से धान उत्पादकों के चेहरों की मुस्कान चौड़ी हो गई है। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए वरदान है।
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से मौसम में आद्रता अर्थात नमी का प्रतिशत 88 हो गया। पश्चिमी और पश्चिमी-उत्तरी दिशा से 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।