क्वारंटाइन किए गए प्रवासी की हालत बिगड़ी
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदहा में मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर की होम
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:02 AM (IST)
श्रावस्ती : मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदहा में मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर की होम क्वारंटाइन के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुमन ने जांच के लिए सीएचसी मल्हीपुर भेज दिया।
बरगदहा गांव निवासी हरिश्चंद्र 12 मई को मुंबई से घर आए थे। परीक्षण के बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। दो दिन पूर्व अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कोरोना का लक्षण अहसास होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। प्रधान पति संदीप जयसवाल की सूचना पर पीएचसी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। जांच की। इसके बाद उसे सैंपल लेने के लिए उसे सीएचसी मल्हीपुर भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें