Move to Jagran APP

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुईं जागरूकता गोष्ठियां

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 09:41 PM (IST)
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

श्रावस्ती : पौधरोपण के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

loksabha election banner

भिनगा वन क्षेत्र में स्थित गुलरा गेस्ट हाउस के परिसर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएफओ एपी यादव, एएसपी बीसी दूबे, प्रभागीय उप वनाधिकारी आरके श्रीवास्तव ने फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। भिनगा रेंजर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बनकटवा गेस्ट हाउस परिसर में भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान कुल एक हजार पौधों का रोपण किया गया। इसी प्रकार पर्यावरण दिवस पर भिनगा नगर के सिविल लाइन में स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने कार्यकर्ताओं के साथ परिसर में पौधरोपण किया। उदय प्रकाश त्रिपाठी, दिवाकर शुक्ल, अभिषेक पांडेय, अरुण पांडेय व भिनगा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद साहू मौजूद रहे। आरएसएस कार्यालय पर जिला प्रचारक जितेंद्र ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भिनगा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में एसपी अनूप कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान एएसपी बीसी दूबे, सीओ हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संगठन मंत्री सुमित मिश्रा द्वारा इकौना सीओ कार्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को आगे आकर पौधरोपण करना चाहिए। अमन रस्तोगी आदि माजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.