छात्राएं देंगी पराली जलाने के दुष्परिणामों की जानकारी
इकौना (श्रावस्ती) : चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय में शनिवार को संगोष्ठी में छात्राओं ने क
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:30 PM (IST)
इकौना (श्रावस्ती) : चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय में शनिवार को संगोष्ठी में छात्राओं ने कृषि से जुड़ी जनसमस्या पराली जलाने से उपज रही समस्या के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
छात्रा दीपाजलि श्रीवास्तव ने कहा कि अशिक्षा तमाम समस्याओं की जननी है। पराली जलाने से वातावरण में उपजी समस्या इसी का परिणाम है। प्राचार्य डॉ. सिम्मी तिवारी ने कहा लोगों को जागरूक कर पराली जलाने की समस्या पर नियंत्रण किया जा सकता है। छात्राओं को प्रत्येक रविवार गाव में अभियान चलाकर ग्रामीणों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें