विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से अधेड़ की मौत, छह बीमार

By Edited By:
Published: Tue, 08 Oct 2013 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2013 09:53 PM (IST)

News Article Hero Image

श्रावस्ती : जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। लाख जतन के बाद भी स्वास्थ्य महकमा कुलांचे भर रहे संचारी रोगों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। सोमवार की रात गिलौला ब्लॉक क्षेत्र के गोमदापुर में संदिग्ध बुखार की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि छह से अधिक लोग पीड़ित चल रहे हैं। गांव में समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य महकमे की टीम नहीं पहुंची है। पीड़ितों का इलाज झोलाछाप डॉक्टरों के सहारे चल रहा है।

विकास क्षेत्र गिलौला के ग्राम पंचायत भिठौरा राम सहाय के गोमदापुर में सात दिनों से संदिग्ध बुखार का कहर चल रहा है। सोमवार की रात इसकी चपेट में आकर छोटे लाल (50) की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग बुखार से प्रभावित चल रहे हैं। इनमें अजय गिरि की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए बहराइच निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि गांव में फैले बुखार की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर