विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से वृद्ध की मौत, छह बीमार

By Edited By:
Published: Tue, 15 Oct 2013 10:52 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2013 10:53 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण कार्यालय, श्रावस्ती : तराई में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप जारी है। लाख जतन के बाद भी स्वास्थ्य महकमा इन बीमारियों पर अंकुश लगा पा रहा है। मंगलवार को मल्हीपुर सीएचसी पर बुखार से उपचार के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई।

सीमावर्ती ब्लॉक क्षेत्र जमुनहा के कुंडा गांव में अज्ञात बुखार का कहर जारी है। इसकी चपेट में आकर इस्माइल (60) पुत्र बानू कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव में छह लोग और बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार के लिए कोई भी टीम नहीं भेजी गई है। पीड़ित झोलाछाप डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं। मल्हीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विजय ठाकुर का कहना है कि बुखार के चलते वृद्ध काफी कमजोर हो गया था। इससे उसकी मौत हो गई। गांव में चिकित्सकीय टीम भेजी जा रही है।

इनसेट

सड़क पर गिर कर युवक की मौत

श्रावस्ती : भिनगा नगर के कोट रियासत मुहल्ला निवासी कद्दे(40) पुत्र जुल्ले अपने साथियों के साथ सोमवार को लकड़ी लाने भिनगा जंगल गया था। वापस लौटते समय रास्ते में अचानक सड़क पर गिर गया। पीछे आ रहे साथियों ने इसकी सूचना उसके परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे भिनगा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर