यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड की चपेट में आकर युवक की मौत

हरिहरपुररानी (श्रावस्ती): हरिहरपुर रानी ब्लॉक क्षेत्र के दत्तनगर गांव में बुधवार को ठंड की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।
ब्लॉक क्षेत्र के दत्तनगर निवासी ननके उर्फ बटौवा (15) पुत्र जयपत्तर वर्मा को ठंड लग जाने से तीन दिनों से इनके पेट में दर्द हो रहा था। बुधवार को जब दर्द अधिक हुआ तो परिवारीजन इलाज के लिए घर से लेकर चले। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही इनकी मौत हो गई। जयपत्तर का कहना है कि ठंड लगने से उनके बेटे की मौत हुई है जबकि भिनगा के एसडीएम का कहना है कि उन्हें ठंड से मौत की जानकारी नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
