Move to Jagran APP

शावकों के तलाश में भटक रहे तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला

संसू, सिरसिया(श्रावस्ती): थाना क्षेत्र में पूर्वी सोहेलवा जंगल के निकट शावकों के तलाश में भटक रही मा

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 11:23 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 11:23 PM (IST)
शावकों के तलाश में भटक रहे तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला
शावकों के तलाश में भटक रहे तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला

संसू, सिरसिया(श्रावस्ती): थाना क्षेत्र में पूर्वी सोहेलवा जंगल के निकट शावकों के तलाश में भटक रही मादा तेंदुए की रविवार की रात निबिहा गांव में एक बार फिर आमद हुई। घर के बाहर बंधे मवेशी को तेंदुए ने निवाला बना लिया। इस घटना से गांव के लोग सहमे हुए हैं।

loksabha election banner

निबिहा व धर्मंतापुर गांव के बीच मादा तेंदुए के एक शावक को कुत्तों के झुंड ने नोच कर मार डाला था। दूसरे शावक को भिनगा जंगल की वन टीम अपने साथ ले आई थी। मादा तेंदुए को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर पिजरा रखा गया है। तेंदुए के भय से गांव के लोग समूह बनाकर घरों से निकल रहे हैं। ग्रामीणों ने आसपास क्षेत्र में घूमते हुए तेंदुए को देखा भी था। रविवार की रात निबिहा गांव में मनोहर सिंह का मवेशी घर के सामने बंधा था। रात करीब 11 बजे तेंदुए ने हमला कर मवेशी को निवाला बना लिया। शोर सुन एकत्र हुए ग्रामीणों ने हांका लगाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना वन व पुलिस विभाग को दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.