Move to Jagran APP

वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म: सिविल जज

श्रावस्ती : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को भिनगा नगर स्थित वृद्धाश्रम में

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 11:25 PM (IST)
वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म: सिविल जज
वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म: सिविल जज

श्रावस्ती : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को भिनगा नगर स्थित वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सिविल जज राजवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है।

loksabha election banner

सिविल जज ने कहा कि वृद्धजनों की उपेक्षा के बजाय उन्हें प्यार व स्नेह की जरूरत होती है। हम सभी उनके अनुभव का लाभ उठाएं। वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में कोई तकलीफ न हो यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने वृद्धजनों की समस्या व निदान, नि:शुल्क विधिक सहायता व आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन पर चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के कानूनों की जानकारी भी दी। तहसीलदार भिनगा दिनेश सिंह ने विधवा, वृद्धा पेंशन, दाखिल खारिज, बंटवारा व अन्य राजस्व विधियों पर चर्चा की। सीओ रोहित यादव ने पुलिस की ओर से वृद्धजनों को दी जाने वाली सहायता डॉयल यूपी-100 के अलावा 1090 महिला हेल्पलाइन, 1091 हेल्पलाइन, 181 महिला उत्पीड़न व 1073 ट्रैफिक से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। संचालन अधिवक्ता अशोक शर्मा ने किया। शिविर को वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र वर्मा, प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र, सैनिक कल्याण अधिकारी सीपी सिंह, सहजराम वर्मा, शेषराम वर्मा, ओम प्रकाश आर्या, नागेश्वर, मैन बाबू, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.