वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के बताए गुर
जागरण संवाददाता श्रावस्ती जिले की सभी न्याय पंचायतों पर इन दिनों किसान पाठशाला का आयोजन किय
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती: जिले की सभी न्याय पंचायतों पर इन दिनों किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कृषि विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खेती-बाड़ी के बारे में नवीन जानकारियां के साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
हरिहरपुररानी ब्लॉक की न्याय पंचायत सेमरी चकपिहानी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित किसान पाठशाला में किसानों को खेती के साथ-साथ, कृषि उपकरण, पशुपालन, सहफसली खेती, फूल व फल की खेती करने को लेकर जागरूक किया गया। कृषि विशेषज्ञ गौतम कुमार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के गुर बताए गए। सहफसली खेती कर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों को फसल के अवशेष को खेतों में जलाने के बजाय मिट्टी में सड़ाकर मृदा की उर्वरक शक्ति बढ़ाने के सुझाव दिए गए। उन्होंने किसानों को खेती से जुड़ी नवीन तकनीकी की जानकारी देते हुए किसानों को धान और गन्ने में लगने वाले कीट एवं रोगों की रोकथाम के उपाय बताए। इसके अलावा गिलौला ब्लॉक की प्रहलादा रमनगरा न्याय पंचायत की किसान पाठशाला में अमरेश कुमार और इसी ब्लॉक की फतुहापुर न्याय पंचायत की किसान पाठशाला में महेंद्र कुमार ने भी किसानों को खेती की नवीन तकनीक की जानकारी दी। इस मौके पर किसान देवी प्रसाद, बाबूराम, बच्छराम, तिलकराम, शिव कुमार, आदित्य प्रसाद, संजू देवी, फूलमती, तीरथ राम, मुनीजर, संजू देवी, संतोष आदि मौजूद रहे।