रजाई व कंबल बांट ठंड से बचाव के किए प्रयास
श्रावस्ती: तराई में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक क
श्रावस्ती: तराई में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा सांसद दद्दन मिश्र ने वृद्धाश्रम में रजाई वितरित की तो गिलौला के सीताद्वार में सामाजिक कार्यकर्ता राजेश शुक्ला ने कंबल वितरण कर असहायजनों का हालचाल जाना।
वृद्धाश्रम पहुंचे सांसद ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका दु:ख दर्द जाना। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज के अगुआ हैं। इनके मार्गदर्शन में हम संस्कारित रहकर समाज की उन्नति के लिए काम कर सकतें हैं। उनकी मदद में कोई कोरकसर नही बरती जाएगी। इस दौरान उन्होंने आश्रम के वृद्धजनों को रजाई वितरित किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष अजय आर्य, रणवीर सिंह, राम सिंह, सरोज, नरेंद्र सिंह, बुद्धिसागर यादव, पंकज गुप्ता, पंकज गुप्ता, गोलीराम आर्य मौजूद रहे। गिलौला संवाद्सूत्र के अनुसार सीताद्वार में समाजसेवी राजेश शुक्ला ने कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि ठंड गरीब परिवार के लिए आपदा की तरह है। ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। ठंड हावी हुई तो जानलेवा भी हो सकती है। इस दौरान ढाई सौ पात्रजनों को कंबल वितरित किया गया।