जयंती पर याद की गई भारत रत्न इंदिरा गांधी
श्रावस्ती : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गाधी की सोमवार को 101वीं जयंती मनाई गई। इस दौरा
श्रावस्ती : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गाधी की सोमवार को 101वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। गोष्ठी में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचारों पर चर्चा की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में अमन पांडेय, आफताब अहमद, फैसल अंसारी, अफजल खा, मुन्ना खान, शफीक अहमद, सौरभ श्रीवास्तव, लोकेश मिश्रा, अच्छन कुरैशी आदि ने सीएचसी भिनगा पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किया। इकौना नगर में जिला उपाध्यक्ष संजीव नैयर के आवास पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए हमें इंदिरा गांधी की विचारधारा से प्रेरणा लेना होगा। इस मौके पर एआइसीसी सदस्य दिलीप शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास शुक्ला, रजी उल्ला चौधरी, वसी उल्ला, विद्यामणि त्रिपाठी, बृजकिशोर शुक्ला आदि मौजूद रहे।