Move to Jagran APP

सऊदी से घर लौटे पति को मिली ऐसी खबर, पत्नी की दांत से काट दी नाक Shravasti News

पति सऊदी से 15 दिन पहले ही लौटा था। तभी उसे पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चला।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 03:58 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 08:54 AM (IST)
सऊदी से घर लौटे पति को मिली ऐसी खबर, पत्नी की दांत से काट दी नाक Shravasti News
सऊदी से घर लौटे पति को मिली ऐसी खबर, पत्नी की दांत से काट दी नाक Shravasti News

श्रावस्ती, जेएनएन। जिले में एक पति ने पत्नी की बेवफाई से नाराज होकर उसकी दांत से नाक काट दी। लहूलुहान महिला को आननफानन में परिवार के लोग सीएचसी सिरसिया लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला का पति सऊदी से 15 दिन पहले ही लौटा था। तभी उसे पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चला। आगबबूला हुए पति ने दर्दनाक घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

मामला थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत भदिला के मजरा चिड़ीमार पुरवा का है। यहां के निवासी राजू पुत्र संगम का लगभग चार साल पहले पूनम से शादी हुई थी। उसके छह माह बाद कमाई के लिए पति सऊदी अरब चला गया था। घर में पत्नी अकेले रहती थी। इसी दौरान उसका संपर्क गांव के बबलू पुत्र धनीराम से हो गया। कुछ दिन बाद महिला बबलू के साथ ही उसी के घर रहने लगी। लगभग 15 दिन पहले सऊदी से घर वापस आने पर पति को इसकी जानकारी हुई। पत्नी की बेवफाई से वह चिढ़ा था। इसी दौरान शनिवार की सुबह महिला खेत देखकर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में पति पहुंच गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद आक्रोशित पति ने दांतों से महिला की नाक काट ली।

क्या कहती है पुलिस ? 

थानाध्यक्ष राहुल सिंह यादव ने बताया कि महिला पूर्व पति को चिढ़ाती थी। इसी से खिन्न होकर उसने दांतों से नाक काटी है। मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.