घर में घुस महिला संग सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
संसू मल्हीपुर(श्रावस्ती) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालबोझा दरबेश के मजरा लालबोझा में घर मे
संसू, मल्हीपुर(श्रावस्ती): थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालबोझा दरबेश के मजरा लालबोझा में घर में घुस कर कुछ लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़तिा के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। शोर पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपित फरार हो गए।
लालबोझा निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वे फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करते हैं। शनिवार को फेरी लगाने चले गए थे। घर में बहू अकेली थी। इसी दौरान चार लोग घर में घुस आए और बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उसका मुंह दबा कर पिटाई शुरू कर दी। पीड़तिा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे तो आरोपित फरार हो गए। शाम को सब्जी लेकर जब वे घर लौटे तो देखा बहू बेहोश पड़ी थी। होश आने पर पूछताछ की तो रो-रोकर सारा हाल बताया। मल्हीपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।