गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पूजा पंडाल
श्रावस्ती: विघ्न विनाशक श्रीगणेश पूजा महोत्सव को लेकर गांव से शहर तक धूम मची हुई है। जगह-जग
श्रावस्ती: विघ्न विनाशक श्रीगणेश पूजा महोत्सव को लेकर गांव से शहर तक धूम मची हुई है। जगह-जगह सजे पूजा पंडाल गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से की धूम मची हुई है। सुबह-शाम आरती के साथ देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चल रहा है।
श्रीगणेश पूजा के लिए जिले के कई स्थानों पर भव्य पूजा पंडाल सजा कर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। गुरुवार की रात भिनगा नगर के व्यास भवन चौराहे पर भगवान गणेश की प्रतिमा से नेत्र पट्टिका खोलकर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। श्रीबाल गणेश पूजा महोत्सव समिति की ओर से शंकरी सिंह चौराहे पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में समाजसेवी तापनाथ तिवारी ने भगवान श्रीगणेश की नेत्र पट्टी खोलकर महोत्सव का शुभारम्भ किया। सुबह शाम गणपति पूजा पंडालों में होने वाली भव्य आरती में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भिनगा नगर में आयोजित कार्यक्रम में संतोष गुप्ता, अवजीत प्रताप सिंह, प्रदीप सोनी, विनोद गुप्ता आदि शामिल हुए। इसके अलावा जिले के इकौना, सिरसिया, गिलौला, लक्ष्मननगर, तुलसीपुर, वीरगंज, चिचड़ी, नासिरगंज आदि स्थानों पर श्रीगणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया किया गया।