पद यात्रा व बूथ कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
श्रावस्ती: जमुनहा ब्लॉक सभागार में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इसकी अध्यक्ष
श्रावस्ती: जमुनहा ब्लॉक सभागार में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने की। बैठक में कमल संदेश पद यात्रा व बूथ कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए गांव-गांव में पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई।
जिलाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, नि:शुल्क चिकित्सा व बीमा, सौभाग्य योजना आदि का लाभ सीधे गरीब परिवारों को मिल रहा है। जानकारी के अभाव में यदि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित है तो कार्यकर्ता उन्हें इसका लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव निकट है। ऐसे में गांव-गांव में सरकार की उपलब्धियों का बखान कर लोगों को संगठन से जोड़ें। महामंत्री दिवाकर शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख दिनेश आर्य के अलावा माधव राम वर्मा, जगदम्बिका प्रसाद वर्मा, कमलेश मिश्र, उदय राज शुक्ल, प्रहलाद गुप्त, भवानी ¨सह, आनंद सोनी, रामरूप, पतिराम आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।